The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abdul Razzaq says It’s good for cricket if Asia Cup venue is shifted out of Pakistan

पाकिस्तानी दिग्गज ने क्यों कहा, एशिया कप पाकिस्तान से बाहर हुआ तो बहुत अच्छा होगा?

BCCI सचिव जय शाह ने किया है इन्कार.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2023, 07:02 PM IST)
Team India, Pakistan. Photo: File Photo
टीम इंडिया, पाकिस्तान. Photo: File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट की बात करें तो इस वक्त देश में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर माहौल हाई है. लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के बीच भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर भी खूब बयानबाज़ी हो रही है. दरअसल चार फरवरी को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक के बाद से ही ऐसी खबरें हैं कि साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान की जगह किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा सकता है. इसकी वजह भारत और पाकिस्तान ही हैं. क्योंकि भारत पाकिस्तान में खेलने जाने को तैयार नहीं है, वहीं पाकिस्तान चाहता है एशिया कप उनके यहां ही हो. 

इस बयानबाज़ी के बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पूर्व ऑल-राउंडर अब्दुल रज़्ज़ाक का ऐसा बयान आया है जो पाकिस्तान फ़ैन्स को हैरान कर सकता है. रज़्ज़ाक ने कहा है कि अगर एशिया कप 2023 पाकिस्तान से बाहर खेला जाता है तो ये क्रिकेट के लिए एक अच्छा फैसला होगा. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के मैच सिर्फ ICC टूर्नामेंट खेले जाते हैं. ऐसे में अगर एशिया कप के मुकाबले दुबई या कहीं बाहर शिफ्ट होते हैं तो ये बेहतर रहेगा. 

पाकिस्तान के जियो न्यूज़ से बात करते हुए रज़्ज़ाक ने कहा,

'ये क्रिकेट के लिए और उसके प्रचार के लिए अच्छा होगा. भारत और पाकिस्तान के मुकाबले सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स में होते हैं. ऐसे में अगर एशिया कप दुबई या कहीं और शिफ्ट होता है तो ये सबसे सही फैसला होगा. ये क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए काफी अच्छा होगा.'

इस बातचीत में रज़्ज़ाक से ये भी पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत को बड़े टूर्नामेंट होस्ट करने से रोक देना चाहिए. इस पर रज़्ज़ाक ने कहा,

'ऐसा नहीं होता. यह सालों से चला आ रहा है. अगर दोनों बोर्ड्स मेज़ पर आमने-सामने बैठकर बातचीत करें, तो यह बहुत अच्छा होगा. दोनों बोर्ड्स को इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए.'

जहां एक तरफ पाकिस्तान की एक राय अब्दुल रज़्ज़ाक की है. वहीं एक राय पूर्व PCB चेयरमैन खालिद महमूद और जावेद मियांदाद जैसे लोगों की है. जिनका कहना है कि इस पूरे मामले में अब ICC को बीच में आ जाना चाहिए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन खालिद महमूद ने कहा है कि 

‘ऐसे वक्त पर ICC को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए और BCCI को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कहना चाहिए. अगर हम बिना भारत के एशिया कप का आयोजन करते हैं, तो काफी स्पॉन्सर पीछे हट जाएंगे और पैसा नहीं आएगा. हमें भी पैसों का काफी नुकसान होगा.’

आपको बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग एक दशक से बाइलेट्रल सीरीज़ नहीं खेली जा रही है. दोनों टीम्स सिर्फ ICC या ACC के मुकाबलों में ही आमने-सामने होते हैं. 

वीडियो: श्रीसंत का वो क़िस्सा जब उन्होंने मैदान पर गदर काटकर अफ्रीकी प्लेयर को परेशान कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()