इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन एक मोमेंट आया. लंचके बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 82/3 था. टीम के लिए चौथे विकेट की तलाश में इशांतशर्मा बॉल डाल रहे थे. सामने थे एबी डिविलियर्स. 32वें ओवर की तीसरी गेंद. एबीगच्चा खा गए और गेंद सीधे पैड पर लगी. इशांत समते बाकी फील्डर्स ने जोरदार अपील की.अंपायर पर कोई असर नहीं हुआ. इशांत को लग रहा था कि ये आउट है मगर कोहली को नहीं.इशांत ने इशारों में पूछा कि रिव्यू लेना है, मगर कोहली ने मना कर दिया. फिर जबस्लो मोशन एनालिसिस हुआ तो पता चला कि अगर रिव्यू लेते तो ये एबी आउट होते. वीडियोदेखिए:WATCH - India let off AB de Villiers by not reviewing https://t.co/O9Gwl3emeo— The Lallantop (@TheLallantop) January 25, 2018 इसके बाद फिर 38वें ओवर की तीसरीगेंद, इस बार गेंद भुवनेश्वर के हाथ में थी. सामने फिर एबी थे. गेंद बड़ी हीखूबसूरती के साथ हवा में लहराती हुई एबी की स्टंप में घुस गई. इस इनस्विंगर ने एबीकी 5 रन की पारी का यहीं अंत कर दिया. इस तरह अफ्रीका का स्कोर 92/4 हो गया. उसकेबाद से ये चर्चा शुरू हो गई कि कोहली ने रिव्यू क्यों नहीं लिया. अगर पहले हीरिव्यू ले लेते तो एबी को 5 ओवर पहले ही निपटाया जा सकता था. देखिए ये वीडियो- WATCH - Bhuvneshwar gets de Villiers' wicket https://t.co/eZ9LvCQS6p — TheLallantop (@TheLallantop) January 25, 2018