एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब एबीडिविलियर्स क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए कभी नहीं दिखेंगे. डिविलियर्स ने अचानकये फैसला लिया है. सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उन्होंने संन्यास की घोषणा की औरलिखा, ‘मेरी यात्रा शानदार रही है, लेकिन अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यासलेने का फैसला किया है. घर के पीछे अपने बड़े भाइयों के साथ क्रिकेट खेलने से लेकरअब तक मैंने इस खेल को खूब मज़े और ऊर्जा के साथ खेला है. अब 37 साल की उम्र में वोआग इतनी तेज नहीं जल रही है.’It has been an incredible journey, but I have decided to retire from allcricket.Ever since the back yard matches with my older brothers, I have played the gamewith pure enjoyment and unbridled enthusiasm. Now, at the age of 37, that flameno longer burns so brightly. pic.twitter.com/W1Z41wFeli — AB de Villiers(@ABdeVilliers17) November 19, 2021 बस डीविलियर्स का ये ऐलान और सोशल मीडिया परमायूसी छा गई. एबी डिविलियर्स ने वैसे तो चार साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट कोअलविदा कह दिया था. लेकिन वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय थे. लगातार IPL भी खेलरहे थे. और क्रिकेट के उनके फैंस को तो ऐसा लग भी रहा था कि दो-तीन सीज़न तो वोकहीं नहीं जा रहे हैं. खैर, एबी डिविलियर्स के संन्यास पर विराट कोहली समेत कईदिग्गज क्रिकेटर्स ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. RCB के पूर्व कप्तानविराट कोहली एबी डिविलियर्स के रिटायरमेंट पर काफी भावुक दिखे. कोहली ने लिखा, 'येदिल दुखाने वाला फैसला है, लेकिन मुझे मालूम है कि आपने खुद और अपने परिवार कोदेखते हुए ये फैसला लिया होगा. I Love You. 'This hurts my heart but I know you've made the best decision for yourself andyour family like you've always done. 💔I love you 💔 @ABdeVilliers17— Virat Kohli (@imVkohli) November 19, 2021 इसके बाद एबी डिविलियर्स ने भी झट सेरिप्लाई देते हुए लिखा, ' I Love you too brother. 'Love u too my brother— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) November 19, 2021 इसी कड़ी में विराट ने आगेफिर ट्वीट कर लिखा, 'हमारे वक्त के सबसे बेहतरीन प्लेयर और सबसे प्रेरणादायी इंसानएबी डिविलियर्स ने जो भी किया है और RCB को जो दिया है. हमारा संबंध खेल से भी आगेहै और हमेशा रहेगा.'To the best player of our times and the most inspirational person I've met, youcan be very proud of what you've done and what you've given to RCB my brother.Our bond is beyond the game and will always be.— Virat Kohli (@imVkohli) November 19, 2021 कोहली के अलावा इंग्लैंड के स्टारबल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने एबी डिविलियर्स के लिए लिखा, 'मैंने अब तक जो देखा है,उसमें सबसे बेस्ट. वे जिन्हें मैं हमेशा फॉलो करता हूं. अपने दम पर खेल को अगलेस्तर पर ले जाने वाले मिस्टर 360'.The best I’ve ever seen, and someone who I’ve always looked up to! Took the gameto another level singlehandedly #mr360Thankyou 🙌🏼👏🏼 @ABdeVilliers17 https://t.co/lzEQ3MYP13 — Sam Billings(@sambillings) November 19, 2021 वहीं, अफ़गानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने लिखा,'जाहिर तौर पर ये मेरे और सभी गेंदबाजों के लिए राहत जैसा है. शानदार यादों के लिएऔर मेरे जैसे कई युवाओं को प्रेरित करने के लिए बहुत शुक्रिया. हमलोग बिल्कुल आपकोबहुत मिस करेंगे मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स.'Definitely a kind of relief for myself and all the bowlers . Thank you soo muchfor the great memories and inspiring soo many of youngsters including me . Wewill definitely Miss you Mr 360 @abdevilliers17 ❤️❤️🙌🏻🙌🏻pic.twitter.com/yAi23Cv8gw— Rashid Khan (@rashidkhan_19) November 19, 2021 इसके अलावा RCB ने ट्वीट करतेहुए एबी डिविलियर्स को शानदार विदाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने ट्वीट मेंलिखा, ' एक युग का अंत! आपके जैसा कोई नहीं है, एबी. हम आपको RCB में बहुत मिसकरेंगे. आपने टीम, फैन्स और सामान्य रूप से क्रिकेट प्रेमियों को जो कुछ दिया है,उसके लिए शुक्रिया एबी… रिटायरमेंट मुबारक हो, लेजेंड.'Announcement 🔊 @ABdeVilliers17 retires from all cricketEnd of an era! 😔 There’s nobody like you, AB. We’ll miss you dearly at RCB. ❤️For all that you’ve done and given to the team, to the fans, and to cricketlovers in general, #ThankYouAB 🙏🏼 Happy retirement, legend!pic.twitter.com/JivSPTVn88 — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November19, 2021 Google के CEO सुंदर पिचाई भी एबी डिविलियर्स के बड़े फैन निकले. सुंदरपिचाई ने लिखा, 'क्या शानदार करियर रहा है, मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में सेएक.'What a legacy, one of my favorites to watch ever! https://t.co/LxAsM8NVRP— Sundar Pichai (@sundarpichai) November 19, 2021 साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्वकप्तान फाफ डू प्लेसी ने भी एबीडी को शुभकामनाएं दी हैं. फाफ ने लिखा, 'शानदारकरियर के लिए वेल डन. मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि तुम्हारे साथ क्रिकेट फील्ड शेयरकर पाया. तुम्हारे बिना गेम पहले जैसा नहीं रह पाएगा. मैं जिन खिलाड़ियों के साथखेला, उनमें से सर्वश्रेष्ठ.'' Well done @ABdeVilliers17 on a special career. I've been extremely lucky to beon the same cricket field as you. The game will not be the same without you. Thegreatest player I have played with.🐐 https://t.co/N3BJ3Jxw6Q— Faf Du Plessis (@faf1307) November 19, 2021 बता दें कि एबी डिविलियर्स मॉडर्नडे क्रिकेट के महान बल्लेबाज माने जाते हैं. डिविलियर्स का जलवा तीनों फॉर्मेट मेंखूब देखने को मिला. टेस्ट में भी बेस्ट, वनडे और T20 में क्या ही कहने. 37 साल केइस साउथ अफ्रीकी को भारत में भी खूब प्यार मिला. और एक विदेशी खिलाड़ी के लिए इससेबड़ी क्या बात होगी कि उसे किसी दूसरे मुल्क में ढेर सारे चाहने वाले मिल जाएं. एबीडिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में लगभग 51 की बैटिंग एवरेज से 8765 रन बनाए हैं.जबकि 228 वनडे में 54 की एवरेज से 9577 रन बनाए. वहीं, 184 IPL मैचों में 40 कीऔसत से 5162 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 40 अर्धशतक लगाए. क्रिकेट के इससुपरमैन को दुनिया हमेशा मिस करेगी. थैंक यू अब्राहम बेंजामिन डिविलियर्स.