The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Aakash Chopra tweeted healthy SENA stats of KL Rahul comparing him with other Indian Players

राहुल के सपोर्ट में क्या आंकड़े निकाल लाए आकाश चोपड़ा?

बढ़ती जा रही है केएल राहुल पर बहस.

Advertisement
pic
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 02:23 PM IST)
KL Rahul Team India Test Cricket
केएल राहुल अब टेस्ट टीम से ड्रॉप होंगे? (पीटीआई फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केएल राहुल. खूब चर्चा में हैं. अपनी फॉर्म को लेकर राहुल काफी कुछ सुन रहे हैं. राहुल को सुनाने वालों में अब कई बड़े नाम शामिल हो चुके हैं. और इन नामों को फ्रंट से लीड कर रहे हैं पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद. तो वहीं एक धड़ा राहुल को सपोर्ट भी कर रहा है. और इस धड़े में पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा शामिल हैं.

लगातार बातें हो रही हैं कि राहुल को अब ड्रॉप कर दिया जाना चाहिए. और इसके पक्ष में कई आंकड़े भी दिखाए जा रहे हैं. 47 टेस्ट के बाद राहुल का ऐवरेज सिर्फ 33.44 का है. यह भी उनकी आलोचना के पॉइंट्स में से एक है. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अब भी राहुल का सपोर्ट कर रहे हैं.

द्रविड़ जहां राहुल के साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वाले शतक याद कर रहे हैं, तो रोहित को इनमें बहुत पोटेंशियल दिख रहा है. हालांकि इन सबके बाद, अब राहुल टेस्ट में टीम इंडिया के वाइस-कैप्टन नहीं हैं. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि 30 साल के राहुल को अब बाहर बैठना होगा. और इस बहस के बीच आकाश चोपड़ा ने कुछ आंकड़े ट्वीट किए हैं.

चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों के हालिया आंकड़े शेयर करते हुए लिखा,

'SENA देशों में भारतीय बैटर्स. शायद यही कारण है कि सेलेक्टर्स/कोच/कैप्टन KL राहुल का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने इस पीरियड में घर पर सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं.'

चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए 2020 से अब तक के आंकड़ों में केएल राहुल का SENA ऐवरेज 38.64 का है. और इस मामले में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा और एक टेस्ट खेले वॉशिंगटन सुंदर हैं. चोपड़ा ने इसी ट्वीट में साफ किया कि वह BCCI में कोई रोल नहीं चाहते हैं. और ऐसा ना सोचा जाए कि वह ये सब किसी लालच में कर रहे हैं. चोपड़ा ने लिखा,

'ना. मुझे BCCI में सेलेक्टर या कोच की नौकरी नहीं चाहिए. ना ही मुझे किसी IPL टीम में मेंटॉर या कोच बनना है.'

बात दें, इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. देखना होगा कि इस मैच में कप्तान रोहित के साथ ओपन करने कौन आता है.

वीडियो: Ind vs Aus मैच स्टेडियम में एन्जॉय करने पहुंची फ़ैन को क्या क्या सहना पड़ा!

Advertisement

Advertisement

()