'बुमराह अगर सात IPL मैच नहीं खेलेंगे, तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी'
IPL में रेस्ट लेंगे बुमराह?
.webp?width=210)
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). टीम इंडिया के स्टार फास्ट बोलर. चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर हैं. बुमराह ने अपना आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था. जिसके बाद वो पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने T20I वर्ल्ड कप और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट्स को मिस किया है. हालांकि बुमराह के IPL 2023 से पहले फिट हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी बात कही है.
हाल ही में, BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी. लेकिन इस टीम में बुमराह का नाम नहीं था. क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. ऐसे में आकाश चोपड़ा ने उम्मीद जताई है कि बुमराह को लेकर उनकी IPL फ्रैंचाइज़ भी कोई रिस्क नहीं लेगी.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक अगर बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए सात मुकाबले नहीं खेलते हैं, तो इससे दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी. उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,
साथ ही चोपड़ा ने आगे कहा कि अगर बुमराह फिट हैं, तो उन्हें जाकर ईरानी ट्रॉफी या फिर काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए. उन्होंने कहा,
बताते चलें कि इस साल 7-11 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल होना है, जहां टीम इंडिया का खेलना अब लगभग तय माना जा रहा है. साथ ही इस साल के अंत में वनडे विश्व कप का भी आयोजन होना है. ऐसे में बुमराह का फिट रहना टीम इंडिया के लिए बेहद अहम हैं. बुमराह को IPL 2023 के कुछ मैचेज में भी आराम दिए जाने की उम्मीद है, जिससे उनके शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े और वो चोट से बचे रह सकें.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के मैच छोड़े लेकिन MI का एक मैच नहीं छोड़ा!

.webp?width=60)

