तिलक की जगह किसे मिल सकता है T20 वर्ल्ड कप में मौका? आकाश चोपड़ा ने बताया बेस्ट ऑप्शन
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है. तिलक वर्मा ने हाल ही में सर्जरी कराई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.
.webp?width=210)
तिलक वर्मा (Tilak Varma) के चोटिल होने के बाद उनके वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. इस बात की उम्मीद कम ही है कि यह खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो पाएगा. इसी कारण यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि अगर तिलक वर्मा वर्ल्ड कप नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा? क्या शुभमन गिल की वापसी होगी या बोर्ड श्रेयस अय्यर को मौका देगा? आकाश चोपड़ा की मानें तो टीम मैनेजमेंट को अय्यर को ही चुनना चाहिए.
श्रेयस अय्यर को मिलेगा मौका?आकाश चोपड़ा ने तिलक वर्मा पर बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
रियान पराग भी हैं ऑप्शनआकाश ने यहां एक और उम्मीदवार का नाम बताया है. उन्हें लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के बैटर रियान पराग को भी मौका दिया जा सकता है. उन्हें लगता है कि रियान एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. आकाश ने कहा,
यह भी पढ़ें- ऋतुराज ने ऐसा कमाल किया कि आगरकर पछता रहे होंगे!
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
श्रेयस अय्यर ने भी हाल ही में चोट के बाद वापसी की है. विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करते हुए अपने पहले ही मैच में कमाल की पारी खेली. इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट भी मिल गया है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है.
वीडियो: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में क्या फैसला लिया गया?

.webp?width=60)

