The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • aakash chopra doubts michael vaughan ben duckett claim

कोहली के बाद बेस्ट बल्लेबाज कौन? वॉन ने बड़ा दावा किया तो आकाश चोपड़ा ने घेर लिया

भारत के खिलाफ 149 रन बनाने वाले बेन डकेट को माइकल वॉन तीनों फॉर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज मानते हैं. हालांकि आकाश चोपड़ा इससे सहमत नहीं है. उन्होंने भारत के युवा बल्लेबाज को इसका दावेदार बताया है.

Advertisement
ben duckett, ind vs eng, cricket news
बेन डकेट ने लीड्स टेस्ट में 149 रन की पारी खेली थी. (Photo-Pti)
pic
रिया कसाना
30 जून 2025 (पब्लिश्ड: 06:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड ने भारत (India vs England) को पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से मात दी थी. बेन डकेट (Ben Duckett) ने मैच की दूसरी पारी में 149 रन बनाकर भारत को जीत से बहुत दूर कर दिया था. डकेट के प्रदर्शन के बाद उनकी काफी तारीफ हुई. पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने यहां तक कह दिया कि डकेट फिलहाल तीनों फॉर्मेट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं. हालांकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) इस बात से सहमत नहीं हैं.

माइकल वॉन के बयान से सहमत नहीं है आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक भले ही डकेट बाकी खिलाड़ियों से अलग हैं लेकिन वो बेस्ट नहीं हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा,

Embed

बेन डकेट से आगे हैं ट्रैविस हेड

चोपड़ा के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड डकेट से आगे हैं. हेड ने अहम मुकाबलों में, दबाव की स्थिति में प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा,  

Embed

यशस्वी जायसवाल को बताया दावेदार

हेड और डकेट के बाद आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास तीनों फॉर्मेट में बेस्ट बनने की प्रतिभा है, लेकिन उन्हें पहले तीनों फॉर्मेट खेलने होंगे. आकाश ने कहा,

Embed

बताते चलें कि यशस्वी जायसवाल ने 2023 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और अब तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. टेस्ट टीम में जगह पक्की कर ली है. उन्होंने अब तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 1903 रन हैं. वहीं 23 टी20 में उन्होंने 723 रन बनाए हैं. जायसवाल एक वनडे खेल चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल खेले गए इस वनडे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे.

वीडियो: इंग्लैंड टेस्ट में केएल राहुल का कमाल, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Advertisement

Advertisement

()