एमएस धोनी. हाल ही में हुए मैच में बिना स्टंप्स की ओर देखे गेंद फेंक के मार दिए.रॉस टेलर आउट हो गया. रन आउट. और फिर बातें होने लगीं. धोनी के बारे में. जो कहे थेकि धोनी टीम की नइय्या डुबो रहा है, वो भी बात कर रहे थे. ताली पीट रहे थे. वाहवाहकह रहे थे. धोनी थे कि बस मुस्किया रहे थे. अम्पायर स्क्रीन पर देख रहा था. उनकोमालूम था आउट है. मैच हो रहा था रांची में. ऐसे में याद आया कि ये पहली बार नहीं हैजब धोनी ने कोई ऐसा काम कर दिया हो जो नॉर्मल की परिभाषा में फिट नहीं बैठता है.उन्होंने पहले भी ऐसे करतब दिखाए हैं जो उन्हें आम इंसान की कैटिगरी में फिट नहींबिठाते. आइये देखते हैं. शुरुआत रांची में किये उसी रन आउट से. 1. रांची में रन आउटरॉस टेलर. इस बार के शिकार. रन चुराना चाह रहे थे. डीप में गेंद पहुंची. धवलकुलकर्णी के उठाई. एक धीमा थ्रो फेंका. गेंद धोनी के पास टप्पे में पहुंची. धोनीअगर स्टंप्स के ऊपर खड़े होते तो कतई रन आउट नहीं कर पाते. धोनी स्टंप्स के दो कदमआगे खड़े थे. गेंद पकड़ी और उसी झटके में बिना पीछे देखे स्टंप्स पे मार दी. टेलरबित्ते भर की दूरी से आउट हो गए.--------------------------------------------------------------------------------2. छक्का जिसे देखने की ज़रूरत भी न समझी न्यूज़ीलैंड. बहुत अच्छे से याद है. बारहवींके बोर्ड चल रहे थे. उसी दिन ये मैच आया था. धोनी ने गजब शॉट मारा और गेंद ऐसेनिकली की बन्दूक से निकली गोली भी शर्मा जाए. और धोनी ऐसा ढीठ कि गेंद की तरफ देखनाभी मुनासिब नहीं समझा. नीचे ही देखता रहा. मानो शब्दवेधी बाण चलाया हो. निशाने परजाकर लगेगा ही. https://www.youtube.com/watch?v=lpEoOr_vJm0--------------------------------------------------------------------------------3. एक का दो बोलो! एक का दो बोलो! बोलो बोलो धोनी बोलो! इंग्लैंड. पीछे शॉट मारा.कीपर मैट प्रायर ने गेंद विकेट पे फेंकी. लग भी गयी. लेकिन आस पास कोई नहीं था.धोनी दौड़ पड़े. रैना भी. एक रन मिला. लेकिन अभी तक गेंद लेने कोई नहीं आया था. धोनीने दूसरा रन भी ले लिया. जहां एक भी नहीं थ वहां दो-दो रन ले लिए. इतनी तेज़ आदमीतभी भागता है जब प्रेशर आया हो और घर जा रहा हो.https://www.youtube.com/watch?v=YvtfUTdb8o0--------------------------------------------------------------------------------4. शांतचित और आक्रामकता का बेहतरीन समागम - धोनी अन्ना! चेन्नई सुपर किंग्स.किंग्स इलेवेन पंजाब. 54वां मैच. धर्मशाला के मैदान पर. चेन्नई को आखिरी ओवर में 16रन बनाने थे. प्रेशर सिचुएशन. सामने इरफ़ान पठान. टी-20 स्पेशलिस्ट. डेथ बॉलिंगस्पेशलिस्ट. धोनी पहली गेंद पर चौवा मारते हैं. दूसरी पर डबल. और तीसरी और चौथी परछक्के. मैच खतम. धोनी के लिए एक आम दिन. बस जो आम नहीं था वो था उस रोज़ टार्गेटअचीव कर लेने के बाद धोनी का रिऐक्शन. वो चीखते हैं. चिल्लाते हैं. अपने आप कोरोकने की कोशिश भी करते हैं. मगर दिर भी उनका अड्रनलिन शांत नहीं होने दे रहा था.वो खुद को मुक्के मारते हैं. हेलमेट उतारते हैं. और कुछ कहने लगते हैं कि तब तक टीमके प्लेयर्स आकर उन्हें घेर लेते हैं. धोनी का ये रूप कभी ही कभी देखने को मिलताहै. https://www.youtube.com/watch?v=OxuelxelhMg--------------------------------------------------------------------------------5. हेलीकॉप्टर शॉट के अनगिनत ऑर्गाज्म मलिंगा की फुल लेंथ गेंद. यॉर्कर होने से बसदो अंगुल दूर. धोनी बैकफुट पर और बल्ले का घूमना, कलाइयों की कसरत और गेंद फ़्लैटसिक्स. मन में शॉट की प्रशंसा को उसके श्रृंगार की खातिर कई विशेषण कौंध जाते हैं.बस बाप रे! कहकर काम चलाना पड़ता है. मलिंगा खींसें निपोर देते हैं. दुनिया तमाशादेख रही होती है. https://www.youtube.com/watch?v=i0zAfxKsHSo