T20 विश्वकप 2021 की ख़ुमारी अभी उतरी भी नहीं थी कि ICC ने अगले यानी 2022 T20विश्वकप की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जैसा कि पहले से तय था, डिफेंडिंग चैंपियनऑस्ट्रेलिया 2022 T20 विश्वकप की मेजबानी कर रहा है. टूर्नामेंट के फाइनल औरसेमीफाइनल की तारीखों का ऐलान हो गया है. 16 अक्टूबर से 2022 T20 विश्वकप शुरू होनेजा रहा है और फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा. बता दें कि मेलबर्न क्रिकेटग्राउंड विश्वकप फाइनल होस्ट करेगा. जबकि सेमीफाइनल मुकाबले के लिए सिडनी और एडिलेडको चुना गया है. पहला सेमीफाइनल मैच सिडनी में 9 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल 10नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. सात अलग-अलग शहरों में टूर्नामेंट के कुल 45मुकाबले आयोजित किये जाएंगे. जिसमें सिडनी, एडिलेड और मेलबर्न के अलावा ब्रिसबेन,होबार्ट, पर्थ और कार्डिनिया पार्क जीलॉन्ग को चुना गया है. T20 विश्वकप 2022 कापूरा शेड्यूल और टिकटों की बिक्री जनवरी के महीने में शुरू होगी.The world's attention turns to Australia for the 2022 ICC Men's #T20WorldCupRegister now for priority access to tickets 👉 https://t.co/RKL9QWr8HRpic.twitter.com/seoBojqgXH — ICC (@ICC) November 16, 2021 इवेंट्स के हेड क्रिसटेटली ने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया में ICC इवेंट्स की वापसी को लेकर उत्सुक हैं. हमेंICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी के लिए सात शहरों की घोषणा करते हुए खुशीहो रही है. 2020 में ICC महिला T20 विश्व कप की सफलता और दो साल के पोस्टपोन के बादहमारी नजर 2022 T20 विश्वकप के आयोजन की योजना बनाने पर है. 12 टीमों के साथ पहलेही शुरुआती लाइनअप की पुष्टि हो गई है.' बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाऔर न्यूज़ीलैंड को सीधे एंट्री मिली है. जबकि इनके अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथअफ्रीका, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और भारत ने T20 रैंकिंग के आधार पर सुपर-12स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके अलावा श्रीलंका, वेस्टइंडीज़, स्कॉटलैंड औरनामीबिया को चार अन्य टीमों के साथ क्वॉलिफाईंग राउंड में खेलना पड़ेगा. येक्वॉलिफाइंग राउंड दो हिस्सों में खेला जाएगा. पहला टूर्नामेंट फरवरी के महीने मेंओमान में खेला जाएगा. इसके बाद जून या जुलाई में जिम्बाब्वे में अगले क्वॉलिफाइंगटूर्नामेंट का आयोजन होगा.