फ़िलिप ह्यूज़ की यादें अभी भी ताज़ा हैं. साल 2014 में उनकी सर पर गेंद लगने से मौतहो गयी थी. 2 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद. तबसे क्रिकेट में सुरक्षा को लेकरबातें होती आ रही हैं. हेलमेट में एक नया प्रोटेक्शन का सामान लगाया गया है. सर केपीछे. जिससे बैट्समैन के सर को पीछे घुमा लेने के बाद अगर गेंद सर के पिछले हिस्सेमें लगे तो ज़्यादा नुकसान न हो. इस बीच पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग घटनायें घटचुकी हैं जिनसे दो क्रिकेटर्स को खासी मुसीबत हुई है. पहला मामला है न्यूज़ीलैंड मेंखेल रही बांग्लादेश टीम का. 16 जनवरी 2017. टिम साऊदी राउंड-द-विकेट बॉलिंग कर रहेथे. मुशफीकुर रहीम, बांग्लादेश के टेस्ट कैप्टन बैटिंग पर थे. छोटे कद के रहीम परसाउदी की पटकी हुई गेंद जा लगी. मुशफीकुर ने बाउंसर से नज़रें हटा ली थीं. और अपनेसर को मोड़ लिया था. गेंद उनके हेलमेट के पीछे लगी. उस एरिया में जहां हेलमेट ख़त्महोता है और गुद्दी शुरू होती है. वो वहीं गिर पड़े. तेज़ दर्द के साथ. एम्बुलेंसमैदान पर मंगवाई गयी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उनकाएक्स-रे और स्कैंस हुए. जिसमें मालूम चला कि उन्हें कोई ख़ास समस्या नहीं है.मुशफीकुर ने खुद बताया कि वो अब पहले से बेहतर हैं. बस कुछ दर्द ज़रूर है.https://www.youtube.com/watch?v=0cRLBh_IgLo दूसरा मामला है 16 जनवरी का. बिग बैशलीग. न्यूज़ीलैंड से थोड़ा ऊपर. ऑस्ट्रेलिया में. टी-20 लीग अपने शबाब पर है. मेलबर्नरेनिगेड और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच. ब्रैड हॉज बैटिंग पर थे. एक गेंद आई और हॉजने बल्ला घुमा दिया. बल्ला हॉज के हाथ से छूटा और पीछे की ओर निकल पड़ा. पीछे विकेटकीपर पीटर नेविल खड़े थे जो गेंद को देख रहे थे. उन्हें इस बात का कतई इल्म नहीं थाकि एक बल्ला सनसनाता हुआ हुआ उनकी ओर आ रहा था. खटाक से आकर बल्ला उनके मुंह परलगा. वो ज़मीन पर लोट गए. टीम के डॉक्टर दौड़ते हुए आये और बाकी सभी प्लेयर्स नेनेविल को घेर लिया. उन्होंने अपना मुंह उठाया तो उनका जबड़ा सूज चुका था. उन्हेंफ़ील्ड से बाहर ले जाया गया. नेविल को अस्पताल ले जाया गया. जिसके कुछ देर बाद बैशलीग ने अपने हैंडल से ट्वीट करके बताया कि नेविल की एक्स-रे रिपोर्ट आ गयी है औरउनका जबड़ा टूट गया है. https://twitter.com/RudiEdsall/status/820958237105061892