संजू सैमसन (Sanju Samson). ये खिलाड़ी सात साल पहले ही T20 में डेब्यू कर चुका है.लेकिन उसे भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे. इस साल दिनेश कार्तिक केसाथ फ़ैन्स जिस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्द से जल्द वापसी करते देखनाचाहते थे, वो सैमसन ही थे.IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए सोशलमीडिया पर लगातार आवाज उठ रही थी. फ़ैन्स इस खिलाड़ी को 'ब्लू जर्सी' में खेलतेदेखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम सैमसन कोआयरलैंड के खिलाफ चुनी गई इंडियन टीम में जगह के तौर पर मिला. लेकिन पहले मुकाबलेमें उन्हें प्लेइंग XI में एंट्री नहीं मिली. हालांकि दूसरे मुकाबले में उनकाइंतजार खत्म हुआ, और रुतुराज गायकवाड़ की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया. जिसकेबाद फ़ैन्स खुशी से झूम उठे.डबलिन में गूंजा सैमसन का नामआयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या टॉस करने मैदान पर आए.टॉस के बाद उन्होंने जैसे ही कहा कि संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में हैं, पूरास्टेडियम फ़ैन्स के शोर से भर गया. शांत पड़े स्टेडियम में अचानक से ऐसा शोर मचा किपंड्या भी हैरान रह गए.That's the craze for Sanju ❤️😎#SanjuSamson #INDvIRE pic.twitter.com/Bna6uIEPRO— ROBIN op (@_r0binn_) June 28, 2022उम्मीदों पर खरे उतरे सैमसनजब सैमसन बैटिंग करने मैदान पर आए, तब भी उन्हें इसी तरह का प्यार मिला. मैच मेंउन्हें संजू से एक बड़ी पारी उम्मीद थी. दर्शकों की इस उम्मीद पर संजू पूरी तरह सेखरे उतरे. उन्होंने धमाकेदार पारी खेल अपनी पहली T20 हाफ सेंचुरी का इंतजार खत्मकिया. T20 डेब्यू करने के सात साल बाद संजू ने पहला अर्धशतक जड़ा. इस मुकाबले मेंउन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला.जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए महज 42 गेंदों पर 77 रन ठोके, जिसमें नौ चौकेऔर चार छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही दूसरे विकेट के लिए सैमसन ने हूडा के साथमिलकर 176 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की. जिसकी बदौलत भारतीय टीम इस मुकाबले को अपनेनाम करने में सफल रही.2015 में किया था डेब्यूसंजू सैमसन ने T20 में अपना डेब्यू साल 2015 में किया था. लेकिन तब से वो लगातारटीम से अंदर बाहर होते रहे. पिछले सात साल में संजू ने महज 14 T20 इंटरनेशनल मैचखेले हैं. जबकि IPL में वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं. हालांकि इस बारउन्होंने अपने मौके का बखूबी फायदा उठाया है, और T20 वर्ल्ड कप के लिए अपना भी दावाठोक दिया है.