The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • Mallikarjun Kharge's illiterate Gujaratis remark controversy in Kerala BJP objection

'मोदी गुजरात के अनपढ़ों को मूर्ख बना सकते हैं, केरल के... ', खड़गे के बयान पर मचा बवाल

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने कहा केरल के पढ़े-लिखे लोगों को, गुजरात के अनपढ़ लोगों की तरह गुमराह नहीं किया जा सकता. BJP ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है.

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026, 10:26 AM IST)
Mallikarjun Kharge, Kerala Election 2026,  illiterate Gujaratis remark controversy
मल्लिकार्जुन खड़गे की गुजरातियों पर की गई टिप्पणी की बीजेपी ने आलोचना की है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है (Kerala Election 2026). एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा गुजरात के उन लोगों को बेवकूफ बनाया जा सकता है, जो अनपढ़ हैं. आगे कहा कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता. खड़गे के इस बयान की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार, 5 अप्रैल को केरल के इडुक्की जिले में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान खड़गे ने कहा,

“केरल के लोगों को गुमराह मत करो. वे बहुत समझदार हैं, वे पढ़े-लिखे हैं. मोदी जी, विजय (मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन), आप दोनों गुजरात या दूसरी जगहों के उन लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं जो अनपढ़ हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते.”

BJP का करारा पलटवार

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी 'X' पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणियां गुजरात के छह करोड़ लोगों का अपमान है. साथ ही देश को महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी महान हस्तियां देने वाले राज्य की गौरवशाली विरासत का अपमान है.

संघवी ने कांग्रेस पर बार-बार गुजरात को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस गुजरात की इसलिए आलोचना करती है क्योंकि राज्य की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर रखा है. डिप्टी सीएम संघवी ने कहा,

“खड़गे का बयान निराशा नहीं बल्कि कांग्रेस की असली हैसियत दिखाता है. गुजरात की राजनीतिक रूप से जागरूक जनता ने हमेशा उन लोगों को नकारा है जो गांधी और पटेल की धरती का अपमान करते हैं और आगे भी करती रहेगी. गुजरात माफ नहीं करेगा.”

Mallikarjun Kharge
हर्ष संघवी ‘X’ पर

ये भी पढ़ें: कहानी कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए पूछा,

“महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं की ‘बुद्धिमत्ता’ के बारे में उनका क्या विचार है? ये सभी नेता गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों से आते थे.”

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर 9 अप्रैल को होने वाले केरल चुनावों से पहले 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता चुनावों में इसका करारा जवाब देगी.

वीडियो: 'दुनिया युद्ध नहीं बुद्ध की जरुरत है', मल्लिकार्जुन खड़गे ने पाकिस्तान पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()