अपनी पत्नी द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई के एक वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का ध्यानखींचा है. वीडियो में दिख रहा शख्स राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल काप्रिंसिपल है. उसने अपनी पत्नी द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न सेसुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. स्कूल में प्रधानाध्यापक पतिने सात साल पहले अपनी पत्नी से लव मैरिज की थी. हालांकि, पति ने आरोप लगाया कि शादीके कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने बिना वजह उसे पीटना शुरू कर दिया. लेकिन पीड़िता केप्रति सहानुभूति जताने के बजाय इंटरनेट पर लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं. वे कह रहेहैं- मर्द होकर मार खा आया, बीवी को कंट्रोल नहीं कर सकता और क्या नहीं. म्याऊ कीइस कड़ी में हम पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा के बारे में बात करेंगे कि यह भारतीयकानूनों के अनुसार अपराध क्यों नहीं है और लोग पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा कोगंभीरता से क्यों नहीं लेते हैं. देखिए वीडियो.