फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा. बेटी ने अपनी पसंद के लड़के से शादी करने कीख्वाहिश ज़ाहिर की. ये बात करोड़पति डैडी जी को एकदम पसंद नहीं आई. गुस्से से एकदमतमतमा उठे. चिल्लाने लगे. अचानक उनका हाथ जाता है सीने के बाईं तरफ़ और वो दर्द सेकराह उठते हैं. पता चलता है कि हार्ट अटैक पड़ा है. ये सब देखने में बड़ा फ़िल्मी लगताहै. लेकिन, क्या वाकई ऐसा हो सकता है? क्या बहुत गुस्सा करने से हार्ट अटैक पड़ सकताहै. सेहत के इस एपिसोड में डॉक्टर से जानेंगे. साथ ही ये भी पता करेंगे कि अपने दिलका ख्याल कैसे रखें? वीडियो देखें.