The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Rape accused of Dalit woman arrested in Rajasthan Dholpur

दलित महिला का आरोप- पति को खूब शराब पिलाई, फिर बंदूक दिखाकर मेरा रेप किया

पीड़िता का आरोप, रेप के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी.

Advertisement
pic
21 जून 2022 (अपडेटेड: 21 जून 2022, 11:08 PM IST)
rape-thumb
गिरफ्तार आरोपी/प्रतीकात्मक तस्वीर
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के धौलपुर में एक शख्स को एक दलित महिला के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके पति को खूब सारी शराब पिलाई. जब वो नशे में धुत्त हो गया तब उसने हथियार का डर दिखाकर उसका रेप किया. 

आज तक के उमेश मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 17 मई को आरोपी रामदीन गुर्जर उसे और उसके पति को बाइक पर बैठाकर हांसई के जंगलों में ले गया. वहां उसने पीड़िता के पति को शराब पिलाई. इसके बाद बंदूक की नोक पर उसने महिला का रेप किया. महिला का आरोप है कि रेप के बाद रामदीन ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

इस मामले में धौलपुर के कंचनपुर थाने के SSO देवेंद्र शर्मा ने बताया,

‘महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था. इसमें एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद सीओ विजय कुमार के नेतृत्व में आरोपी को महुआ खेड़ा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया.’

तस्वीर:आज तक

पीड़िता ने 23 मई को रेप का मामला पुलिस में दर्ज कराया था जिसके एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका. फिलहाल आरोपी के खिलाफ रेप से जुड़ी IPC की धाराओं और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है.

Advertisement

Advertisement

()