The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • indore girl friend took cigarette smoking picture and threatened to viral it girl commits suicide

सिगरेट पीते हुए दोस्तों ने फोटो खींच ली, फोटो वायरल होने के डर में 11वीं की छात्रा ने सुसाइड किया

लड़की के पेरेंट्स का कहना है कि दोस्त फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे.

Advertisement
pic
17 मई 2022 (अपडेटेड: 17 मई 2022, 07:55 PM IST)
Indore, Madhya Pradesh, Smoking picture
छात्रा ने घर में फांसी लगा कर जान ली (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंदौर का राजेंद्र नगर. यहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. मामला 15 मई का है. लड़की के कुछ दोस्तों ने उसकी सिगरेट पीते हुए फोटो क्लिक कर ली थी. उसके दोस्त उस फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे. इसे लेकर वो काफी तनाव में थी, एक दिन पहले ही उसने ये बात अपने पापा को बताई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

माता-पिता को कैसे पता चला?

आजतक से जुड़े धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम हिरण्या लोनखेड़े है. वो इंदौर के मालवा कन्या स्कूल में पढ़ती थी. कक्षा 11वीं में. 14 मई को कोचिंग से निकलने के बाद वो अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही थी. इस दौरान उसके दो दोस्तों ने उसकी फोटो खींच ली. इसके बाद दोनों उस फोटो को वायरल करने की धमकी उसे दे रहे थे.

हिरण्या ने घर आकर अपने पेरेंट्स को सिगरेट वाली बात बता दी. उसके पेरेंट्स ने उसे डांटा और दोबारा सिगरेट न पीने का कहकर माफ कर दिया. लेकिन फोटो वायरल होने की बात से हिरण्या डरी हुई थी. 15 मई को जब उसके पेरेंट्स घर में नहीं थे और उसके छोटे भाई-बहन नीचे खेल रहे थे तब हिरण्या ने सुसाइड कर लिया. हिरन्या की मां बड़वानी में नर्स और पिता बच्चों के डॉक्टर हैं. मां शनिवार को इंदौर आती थी. और सोमवार को यहां से निकल जाती थीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं मनीषा ने लिखी है.

वीडियो: गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया- पिछले साल 156 जवानों ने आत्महत्या कर ली

Advertisement

Advertisement

()