BJP ने दिल्ली चुनाव में इन चार महिलाओं पर भरोसा जताया है
पार्टी ने 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, इनमें से सिर्फ चार पर महिलाओं को मौका दिया.
Advertisement

तस्वीर में बायीं ओर से किरण वैद्य, लता सोढ़ी, शिखा राय, और रेखा गुप्ता. इनमें से किरण वैद्य वर्तमान निगम पार्षद हैं, और बाकी तीन पूर्व पार्षद रह चुकी हैं. (तस्वीर: फेसबुक)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होंगे. 11 फरवरी को नतीज़ों का ऐलान होगा. 70 सीटें हैं. इन पर आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी थी.सभी 70 सीटों पर. अब बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में आ गई है. पार्टी ने 17 जनवरी को 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. पूरी जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
बीजेपी के 57 में से चार उम्मीदवार महिलाएं हैं. त्रिलोकपुरी से किरण वैद्य, शालीमार बाग़ से रेखा गुप्ता, बल्लीमारान से लता सोढ़ी, और ग्रेटर कैलाश सीट से शिखा राय.
एक-एक कर जानते हैं इन उम्मीदवारों के बारे मेंः
#किरण वैद्य
कहां से लड़ेंगी- त्रिलोकपुरी. ये सीट ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- नगर निगम पार्षद हैं
पति सुनील वैद्य की मौत के बाद किरण ने चुनाव लड़ा, लेकिन उसमें वो हार गई थीं. (तस्वीर: द हिन्दू)
राजनीतिक करियर- इनके पति सुनील कुमार बीजेपी से विधायक रह चुके थे. 2008 के विधानसभा चुनाव में जीते थे. 2013 में उन्हें आम आदमी पार्टी के राजू ढींगन ने हराया था. 2014 में सुनील कुमार की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई. 2015 में बीजेपी ने उनकी जगह किरण वैद्य को उतारा. तब इनका सामना कांग्रेस के ब्रह्म पाल और आम आदमी पार्टी के राजू ढींगन से हुआ था. उस चुनाव में राजू ढींगन 29,754 वोट से जीते थे. किरण 45,153 वोट्स के साथ दूसरे नम्बर पर रही थीं. इस बार आम आदमी पार्टी ने रोहित कुमार महरौलिया को इस सीट से टिकट दिया है. त्रिलोकपुरी में अक्टूबर, 2014 में दीवाली के समय दंगे हुए थे. उस समय सुनील कुमार ने वहां जाकर मंदिर बनाने की बात की थी. लोगों ने आरोप लगाए थे कि दंगे भड़काने में सुनील कुमार की भूमिका थी. लेकिन किरण वैद्य ने इससे इनकार किया था.
#रेखा गुप्ता
कहां से लड़ेंगी- शालीमार बाग. ये सीट चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- बीजेपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं.
राजनीति में इनका करियर लगभग दो दशक पुराना है.(तस्वीर: फेसबुक )
राजनीतिक करियर: कॉलेज के समय 1992 में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गई थीं. 1996-97 में DUSU की प्रेसिडेंट रहीं. फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा की सेक्रेटरी और नेशनल सेक्रेटरी के पद पर रहीं. 2007 में उत्तरी पीतमपुरा में काउंसलर के पद पर रहीं. MCD की महिला कल्याण और बाल विकास कमिटी की चेयरपर्सन के पद पर रहीं 2007 से 2009 तक. 2012 में रेखा गुप्ता ने नगर निगम का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 2015 में उन्हें शालीमार बाग़ से टिकट मिला था बीजेपी का. इस सीट पर उनके सामने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी खड़ी हुई थीं. बंदना ने 10,978 वोटों से रेखा को हरा दिया था. 51,678 वोटों के साथ रेखा दूसरे नंबर पर रही थीं.
#लता सोढ़ी
कहां से लड़ेंगी- बल्लीमारान. ये सीट चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- उम्मीदवार
ये बीच में चर्चा में आई थीं जब दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन कोइन्होंने विरोध प्रदर्शन में फूल दिए थे. (तस्वीर: यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)
राजनीतिक करियर – 2012 में MCD का चुनाव जीती थीं और काउंसलर बनी थीं. इस बार बीजेपी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है. इनके सामने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन होंगे. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी ने श्यामलाल मोरवाल को उतारा था. इमरान ने 33,877 वोटों से श्यामलाल को हरा दिया था. जब इमरान दिल्ली सरकार में मंत्री थे, तब लता सोढ़ी उन्हें फूल देने पहुंची थीं. उन्होंने ये आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के लोग MCD को काम नहीं करने से रहे. इसलिए फूल देकर उनसे गुजारिश करने आई हैं कि अपने काम पर ध्यान दें और MCD को अपना काम करने दें.
# शिखा राय
कहां से लड़ेंगी- ग्रेटर कैलाश. ये सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- SDMC की चेयरपर्सन हैं.
शिखा राय जब 2013 में कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़ रही थीं, तब सुषमा स्वराज ने इनके लिए कैम्पेनिंग की थी. (तस्वीर: फेसबुक)
राजनीतिक करियर- पेशे से वकील हैं. महिला मोर्चा दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष रहीं. दिल्ली बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. 2013 में कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से बीजेपी की कैंडिडेट थीं. उस सीट पर आम आदमी पार्टी ने मदन लाल को उतारा था. कांग्रेस की तरफ से नीरज बसोया मैदान में थे. उस चुनाव में मदन लाल ने शिखा राय को 4,674 वोट के अंतर से हराया था. 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी शिखा के सामने आम आदमी पार्टी ने सौरभ को ही मैदान में उतारा है.
किरण वैद्य के अलावा तीनों उम्मीदवार पूर्व नगर निगम पार्षद रह चुकी हैं. वहीं आम आदमी पार्टी ने आठ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है.
वीडियो: दिल्ली पुलिस ने अब माना, तस्वीर में डंडा लिए खड़ी लड़की ABVP की कोमल शर्मा थी
बीजेपी के 57 में से चार उम्मीदवार महिलाएं हैं. त्रिलोकपुरी से किरण वैद्य, शालीमार बाग़ से रेखा गुप्ता, बल्लीमारान से लता सोढ़ी, और ग्रेटर कैलाश सीट से शिखा राय.
एक-एक कर जानते हैं इन उम्मीदवारों के बारे मेंः
#किरण वैद्य
कहां से लड़ेंगी- त्रिलोकपुरी. ये सीट ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- नगर निगम पार्षद हैं
पति सुनील वैद्य की मौत के बाद किरण ने चुनाव लड़ा, लेकिन उसमें वो हार गई थीं. (तस्वीर: द हिन्दू)राजनीतिक करियर- इनके पति सुनील कुमार बीजेपी से विधायक रह चुके थे. 2008 के विधानसभा चुनाव में जीते थे. 2013 में उन्हें आम आदमी पार्टी के राजू ढींगन ने हराया था. 2014 में सुनील कुमार की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई. 2015 में बीजेपी ने उनकी जगह किरण वैद्य को उतारा. तब इनका सामना कांग्रेस के ब्रह्म पाल और आम आदमी पार्टी के राजू ढींगन से हुआ था. उस चुनाव में राजू ढींगन 29,754 वोट से जीते थे. किरण 45,153 वोट्स के साथ दूसरे नम्बर पर रही थीं. इस बार आम आदमी पार्टी ने रोहित कुमार महरौलिया को इस सीट से टिकट दिया है. त्रिलोकपुरी में अक्टूबर, 2014 में दीवाली के समय दंगे हुए थे. उस समय सुनील कुमार ने वहां जाकर मंदिर बनाने की बात की थी. लोगों ने आरोप लगाए थे कि दंगे भड़काने में सुनील कुमार की भूमिका थी. लेकिन किरण वैद्य ने इससे इनकार किया था.
#रेखा गुप्ता
कहां से लड़ेंगी- शालीमार बाग. ये सीट चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- बीजेपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं.
राजनीति में इनका करियर लगभग दो दशक पुराना है.(तस्वीर: फेसबुक )राजनीतिक करियर: कॉलेज के समय 1992 में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गई थीं. 1996-97 में DUSU की प्रेसिडेंट रहीं. फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा की सेक्रेटरी और नेशनल सेक्रेटरी के पद पर रहीं. 2007 में उत्तरी पीतमपुरा में काउंसलर के पद पर रहीं. MCD की महिला कल्याण और बाल विकास कमिटी की चेयरपर्सन के पद पर रहीं 2007 से 2009 तक. 2012 में रेखा गुप्ता ने नगर निगम का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 2015 में उन्हें शालीमार बाग़ से टिकट मिला था बीजेपी का. इस सीट पर उनके सामने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी खड़ी हुई थीं. बंदना ने 10,978 वोटों से रेखा को हरा दिया था. 51,678 वोटों के साथ रेखा दूसरे नंबर पर रही थीं.
#लता सोढ़ी
कहां से लड़ेंगी- बल्लीमारान. ये सीट चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- उम्मीदवार
ये बीच में चर्चा में आई थीं जब दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन कोइन्होंने विरोध प्रदर्शन में फूल दिए थे. (तस्वीर: यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)राजनीतिक करियर – 2012 में MCD का चुनाव जीती थीं और काउंसलर बनी थीं. इस बार बीजेपी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है. इनके सामने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन होंगे. पिछली बार इस सीट पर बीजेपी ने श्यामलाल मोरवाल को उतारा था. इमरान ने 33,877 वोटों से श्यामलाल को हरा दिया था. जब इमरान दिल्ली सरकार में मंत्री थे, तब लता सोढ़ी उन्हें फूल देने पहुंची थीं. उन्होंने ये आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के लोग MCD को काम नहीं करने से रहे. इसलिए फूल देकर उनसे गुजारिश करने आई हैं कि अपने काम पर ध्यान दें और MCD को अपना काम करने दें.
# शिखा राय
कहां से लड़ेंगी- ग्रेटर कैलाश. ये सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है.
अभी क्या हैं- SDMC की चेयरपर्सन हैं.
शिखा राय जब 2013 में कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़ रही थीं, तब सुषमा स्वराज ने इनके लिए कैम्पेनिंग की थी. (तस्वीर: फेसबुक)राजनीतिक करियर- पेशे से वकील हैं. महिला मोर्चा दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष रहीं. दिल्ली बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. 2013 में कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से बीजेपी की कैंडिडेट थीं. उस सीट पर आम आदमी पार्टी ने मदन लाल को उतारा था. कांग्रेस की तरफ से नीरज बसोया मैदान में थे. उस चुनाव में मदन लाल ने शिखा राय को 4,674 वोट के अंतर से हराया था. 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी शिखा के सामने आम आदमी पार्टी ने सौरभ को ही मैदान में उतारा है.
किरण वैद्य के अलावा तीनों उम्मीदवार पूर्व नगर निगम पार्षद रह चुकी हैं. वहीं आम आदमी पार्टी ने आठ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है.
वीडियो: दिल्ली पुलिस ने अब माना, तस्वीर में डंडा लिए खड़ी लड़की ABVP की कोमल शर्मा थी

