यूपी के लखनऊ में 70 साल के एक डॉक्टर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. हार्टस्पेशलिस्ट डॉक्टर ने एक महिला पर एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है.डॉक्टर ने जिस महिला पर ये आरोप लगाए हैं वो उस महिला से शादी की बात कर रहे थे.डॉक्टर का कहना है कि आरोपी महिला ने खुद को मरीन इंजीनियर बताया था.आज तक के आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, ठगी का मामला दर्ज कराने वाले डॉक्टर लखनऊ केरहने वाले हैं और मुरादाबाद के एक बड़े अस्पताल में पदस्थ हैं. तीन साल पहले उनकीपत्नी का देहांत हो गया था. उनकी उम्र 70 साल है. पत्नी के गुज़र जाने के बादडॉक्टर काफी अकेलापन महसूस कर रहे थे. इससे उबरने के लिए उन्होंने दूसरी शादी करनेकी सोची. जीवनसाथी तलाशने के लिए डॉक्टर ने इस साल जनवरी में अखबार में विज्ञापन भीछपवाया. डॉक्टर के मुताबिक शादी का विज्ञापन छपवाने के बाद उन्हें कई प्रपोज़ल आए,उन्होंने 40 साल की कृशा शर्मा को पसंद किया. इसके बाद डॉक्टर और कृशा कॉल औरवॉट्सऐप के जरिए एक-दूसरे से बात करने लगे.डॉक्टर का कहना है कि कृशा ने उन्हें बताया था कि वो तलाकशुदा महिला है और अमेरिकाके फ्लोरिडा शहर में रहती है. डॉक्टर का कहना है कि कृशा ने कहा था कि वो इस वक्तअमेरिका के एक बड़े शिप में मरीन इंजीनियर के तौर पर काम कर रही है और डेढ़ महीनेबाद उसे मुंबई पोर्ट आना है जहां से वो लखनऊ जाएगी. डॉक्टर ने बताया कि बातचीत केकरीब 15 दिनों के बाद कृशा ने उनसे कहा वो जॉब छोड़कर बिजनेस करना चाहती है. डॉक्टरके मुताबिक कृशा ने बताया था कि उसने अपनी जॉब के दौरान काफी सारा सोना(गोल्ड)खरीदा है जिसे वो भारत भिजवाना चाहती है. क्योंकि शिप में अपने साथ इतना सोना लानाखतरे से खाली नहीं है.साउथ अफ्रीका से खरीदा सोना भारत लाने की बात हुई थीडॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि कृशा कहती थी कि वो भारत में रहने के लिएतैयार है और जो सोना उसने साउथ अफ्रीका से खरीदा है उसे वो रॉयल सिक्योरिटी कंपनीके जरिए यहां भेज रही है. उसने डॉक्टर से उस सोने को रिसीव करने के लिए कहा. डॉक्टरके मुताबिक, इसके बाद कुरियर कंपनी ने उनसे संपर्क किया और कस्टम ड्यूटी और परमिशनफीस जैसे अलग-अलग कारण बताकर उनसे एक करोड़ 80 लाख रुपये की डिमांड की गई. डॉक्टरने बताया कि उन्होंने इतने पैसे उस कंपनी को दिए भी लेकिन लास्ट पेमेंट के बाद कृशाने फोन स्विच ऑफ कर लिया. डॉक्टर को जब ठगी का अहसास हुआ तब उन्होंने लखनऊ के साइबरक्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है