आज के दौर में लोगों में टैटू बनवाने का काफ़ी ट्रेंड है, ख़ासकर युवाओं में. येनिजी पसंद का मामला है, जो टैटू बनवाने वाले को लोगों का आकर्षण बना सकती है, लेकिनकभी-कभी नुकसान भी पहुंचा सकती है. सिपाही बनने का सपना लेकर टेस्ट देने पहुंचे एकयुवक के साथ नुकसान वाली बात हो गई. खबर के मुताबिक युवक ITBP यानी इंडो-टिबेटनबॉर्डर पुलिस का इंटरव्यू देने गया था. लेकिन ITBP ने युवक को इस वजह से रिजेक्ट करदिया क्योंकि उसके दाहिने हाथ पर एक टैटू बना हुआ है. ITBP के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़युवक ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट से भी उसे निराशा हाथलगी. 26 नवंबर को उसकी याचिका ख़ारिज कर कोर्ट ने ITBP के फ़ैसले पर मुहर लगा दी.देखिए वीडियो.