ट्विटर पर रोटी बनाती हुई एक मां का वीडियो वायरल हो गया है. इसमें एक मां रोटी बनारही हैं और इस बीच उनकी बेटी एक गाना सुनाने को कहती है. बस, बेटी की रिक्वेस्ट परमां इतना मीठा और सुरीला गाना गाती हैं कि आप सुनते रह जाएंगे. लोगों को ये गानाकाफी पसंद आया है. हालांकि, यही वीडियो पिछले साल जुलाई में भी वायरल हुआ था. लेकिनइस बार जब ये वीडियो दोबारा वायरल हुआ है, तो सोनू सूद ने गाना गाने वाली इस महिलाका नंबर मांगा है और कहा है कि वो अब फिल्मों में गाना गाएंगी.