12 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंतअंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी हुई. अंबानी परिवार के हर फंक्शन मेंएंटरटेनमेंट और बिजनेस इंडस्ट्री के स्टार्स की भीड़ तो रहती ही है. साथ मेंपॉलिटिक्स के भी कई बड़े नेता नज़र आ जाते हैं. इस बार भी उत्तर प्रदेश से लेकरमहाराष्ट्र तक कई राज्यों के नामी गिरामी नेता अनंत की शादी में शामिल हुए. लोकसभाचुनाव 2024 से पहले इंडिया एलायंस के जो नेता बीजेपी सरकार को अंबानी के नाम सेघेरते थे, वो भी शादी में सपरिवार नज़र आए. फिर चाहे वो उत्तर प्रदेश के अखिलेशयादव हों या बिहार के लालू प्रसाद यादव. देखें वीडियो.