अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर पर FBI का छापा पड़ गया है. बाइडन के डेलावेयरस्थित घर पर खुफिया दस्तावेज से जुड़े एक मामले में FBI ने करीब 3 घंटे तक तलाशीली. जांच एजेंसी की टीम यहां से कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई है. पिछले महीने भीबाइडन के घर पर FBI ने तलाशी ली थी. जो बाइडन के वकील ने कहा कि FBI रिव्यू के लिएअपने साथ कुछ हैंड नोट्स ले गई है. उनका दावा है कि FBI को छापे में एक भी खुफियादस्तावेज नहीं मिला है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एजेंसियों का जांच में पूरीतरह सहयोग किया. देखिए वीडियो.