टायर क्या पहले से काला है? नहीं, बिल्कुल नहीं. इसके लिए जरा 125 साल पीछे चलतेहैं. बात तब की, जब रबर की खोज हुई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा रबरहल्के पीले रंग का होता है. जब इस रबर से टायर बनाए जाने लगे, तो वे बहुत जल्दी घिसजाते थे. ज्यादा वजन भी नहीं उठा पाते थे. इसके बाद थोड़ी और रिसर्च की गई और इसकोहार्ड बनाने के लिए इसमें मिलाया गया जिंक आक्साइड (Zinc Oxide). अब टायर हो गयापूरा सफेद, जो आप कई सारी पुरानी गाड़ियों में देख सकते हैं. वैसे इससे भी उतनाफायदा हुआ नहीं. समय बदला और फिर BFGoodrich नाम की अमेरिकी कंपनी ने इसमें मिलायाकार्बन, तो टायर हो गया काला. वैसे ये वो कार्बन नहीं है, जो आप समझ रहे हैं. देखिएवीडियो.