नरेश पटेल गुजरात के बड़े पाटीदार नेता हैं. नरेश के कांग्रेस में शामिल होने कीअटकलें थीं, लेकिन वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए. गुजरात की राजनीति मेंस्वामी नारायण संप्रदाय आदि धार्मिक संस्थाओं की बड़ी भूमिका है. भाजपा की इसधार्मिक ताकत को कांग्रेस कभी चुनौती नहीं दे सकी. पाटीदार मतदाता कुछ समय के लिएभाजपा से दूर हो गए थे लेकिन आज फिर यह बड़ा जाति समूह बीजेपी के साथ नजर आ रहा है.पाटीदार समुदाय और गुजरात के धार्मिक संप्रदायों की राजनीतिक पकड़ क्या है?