भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान केनविलियमसन मैदान के अंदर और बाहर एक सच्चे खिलाड़ी के रूप में उभरते हैं. हार कासामना करने के बावजूद, विलियमसन की मुस्कान और खेल भावना लोगों का दिल जीत लेती है.मैच के बाद बातचीत के दौरान उनके व्यवहार में शालीनता झलक रही थी. उन्होंने साथीप्लेयर्स और विनर टीम इंडिया को बधाई दी. ये कुछ वैसा ही था जैसा 2019 वर्ल्ड कपफाइनल में उनके दिखा था. इंग्लैंड से नाटकीय ढंग से मिली हार के बावजूद विलियमसन नेअपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया. इंडिया के साथ खेले सेमी फाइनल 2023 के बादकेन की क्या प्रतिक्रिया थी, देखें इस वीडिओ में!ये स्टोरी लिखी है हमारे साथी शेख़ नावेद ने.