एयर इंडिया की फ़्लाइट में एक व्यक्ति ने एक बूढ़ी महिला पर पेशाब कर दिया. एयरइंडिया के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. अधिकारियों ने ये भी बताया किआरोपी व्यक्ति ने शराब के नशे में ऐसा किया है. बिज़नेस टुडे की स्मृति मिश्रा कीरिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 26 नवंबर की है. महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास मेंन्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. दोपहर के खाने के बाद बत्ती बंद होने पर आरोपीव्यक्ति उनकी सीट पर आया. अपने पैंट की ज़िप खोली और पेशाब कर दिया. बताया जाता हैकि पेशाब करने के काफी देर बाद भी वो व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा. घटना के बाद उसेआस-पास के लोगों ने पकड़कर हटाया. देखिए वीडियो.