RIC. रूस, इंडिया और चाइना. तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की 23 जून को एक बैठकहुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए. ये मीटिंग ऐसे वक्त पर हुई जब भारत और चीन केबीच तनाव पसरा हुआ है. 15 जून को गलवान घाटी में हुई लड़ाई के बाद कयास लगाए जा रहेथे कि शायद विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, वो बैठकमें शामिल हुए. तीनों देशों के बीच कोरोना वायरस समेत कुछ अहम मुद्दों पर बातचीतहुई. इस बार रूस ने इस मीट को होस्ट किया था. हर साल होती है. चीन की तरफ से उनकेविदेश मंत्री वांग यी मीटिंग में शामिल हुए.