2005 के बसपा विधायक राजू पाल मर्डर के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रयागराज मेंक्रेटा SUV से पाल के शरीर को रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरानउसकी मौत हो गई. पाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसे सात गोलियांमारी गई थीं. हत्या के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने प्रयागराज पुलिस से संपर्ककिया और FIR दर्ज की. पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई, पत्नी साहिस्ता प्रवीण और उनकेबेटों अहजान और अबान और कई अन्य के खिलाफ IPC और विस्फोटक अधिनियम की संबंधितधाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. देखिए वीडियो.