गौतम अडानी. भारतीय उद्योगपति. लगभग एक हफ्ते पहले तक ये भारत के सबसे अमीर व्यक्तिथे और दुनिया के तीसरे. लेकिन, अब नहीं हैं. इन्हें ये तगड़ा झटका दिया है अमेरिकीफर्म हिंडनबर्ग ने. उसका कहना है कि उसने अडानी समूह की कंपनियों की गुप्त जांच की,सब कुछ गड़बड़ मिला. इस पूरे मामले को हफ्ता बीत चुका है. और महज इतने समय में अडानीको आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के फैसलेके बाद अडानी ग्रुप को लेकर अलग-अलग देशों ने फैसले लेने शुरू कर दिए हैं