रविवार, 13 नवंबर को T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हो रहा था. पाकिस्तान और इंग्लैंडकी टीमें आमने-सामने थीं. T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए पंजाब के एकप्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल के छात्र हॉल में जुटे थे. लेकिन मैच के दौरान वहां बड़ाबवाल हो गया. बताया जा रहा है कि मैच के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच कहा-सुनीहुई. जल्दी ही विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी. भड़काऊ नारेबाजी के साथईंट-पत्थर तक चलने लगे.