यूपी के बुलंदशहर में सोमवार रात एक शादी थी. रंगारंग माहौल था. कुछ लड़के पूरी मौजमें नाच रहे थे. तभी लड़कों के एक ग्रुप ने सपना चौधरी के गाने बजाने की डिमांड की.डीजे ने मना किया. जिसके बाद माहौल गरमा गया. दो दल बन गए और आपस में भिड़ पड़े. आपसकी इस मारपीट में एक शख्स की जान तक चली गई. वारदात के बाद फौरन पुलिस को बुलायागया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लिया. उसे पोस्ट-मॉर्टम केलिए भेजा. इसके अलावा चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. देखिए वीडियो.