दुनियादारी में आज हम United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव और साथ-साथ चल रहीगुप्त बातचीत पर चर्चा करेंगे. J. D. Vance ने ईरान पर Strait of Hormuz को ब्लॉककर 'आर्थिक आतंकवाद' फैलाने का आरोप लगाया है. ये अलग बात है कि अमेरिका खुद भीलंबे समय से प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव का इस्तेमाल करता रहा है. पश्चिम एशिया मेंसंघर्ष की वजह से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विकअर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है.ऐसे में अमेरिका और ईरान पर्दे के पीछे बातचीत कीकोशिश कर रहे हैं. जंग दोनों के लिए महंगी साबित हो रही है. अमेरिका चाहता है किईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय यानी करीब 20 साल के लिए बंद करे. वहींईरान सिर्फ 5 साल तक की शर्त मानने को तैयार है.