नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. उत्तरप्रदेश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए. इस तरह के प्रदर्शनों पर लगाम लगानेके लिए फिरोजाबाद पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है जिनसे शांति भंगका खतरा है. लेकिन पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को नोटिस भेजा है जो इस दुनिया में नहींहै. वहीं कुछ बुजुर्गों को भी नोटिस जारी किया गया है, जिनकी उम्र 90 के पार है. अबपुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.