एक बार फिर यूपी पुलिस का असंवेदनशील चेहरा सामने आया है. कुछ दिन पहले ही गोरखपुरमें मनीष गुप्ता हत्याकांड और फिर लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर यूपी पुलिस कीकिरकिरी हुई थी. अब आजमगढ़ (Azamgarh) में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहाहै. इसमें एसपी साहब न्याय की गुहार लगा रहे लोगों पर ही गुस्सा निकालते नजर आ रहेहैं. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एसपी एक शख्स को पकड़ पकड़कर खींच रहे हैं,चांटे लगा रहे हैं. देखिए वीडियो.