दिल्ली का खजूरी खास इलाका. यहां सी-ब्लॉक स्थित श्रीराम कॉलोनी की एक मस्जिद मेंएक बच्चे का शव मिला. बच्चे का नाम फरहान है. उसकी उम्र 10 साल थी. मस्जिद के टॉपफ्लोर पर शव को ईंटों से दबाकर रखा गया था. पुलिस का कहना है कि दो नाबालिग दोस्तोंने हत्या कर शव को मस्जिद की छत पर छिपा दिया. दोनों हत्या के बाद अपने दोस्त केपरिवार से फिरौती वसूलना चाहते थे. पुलिस ने मस्जिद के पास लगे CCTV की फुटेजखंगाली. फुटेज में फरहान गुरुवार शाम मस्जिद में जाते नजर आया. वहीं उसके साथीमस्जिद से बाहर निकलते दिखे. पुलिस ने जब उन दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बतायाकि फरहान उनके साथ मोमोज खोन के लिए गया था, वहीं से कहीं चला गया. देखिए वीडियो.