ईरान पर डॉनल्ड ट्रंप की आक्रामक बयानबाजी से वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंताएं पैदाहो रही हैं. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को लेकर अल्टीमेटम देने से लेकर बिजली संयंत्रों औरपुलों पर हमले की आशंका जताने तक, ट्रंप के बयानों ने तीखा और विवादास्पद मोड़ लेलिया है. हालांकि वे बातचीत जारी होने का दावा कर रहे हैं, ईरान ने किसी भी बातचीतसे इनकार किया है और गंभीर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.