26 जनवरी को दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली. इस दौरान कई जगह हिंसाहुई. पुलिस की लगाई गई बैरिकेड और बैरियर को किसानों ने तोड़ दिया. एक जगह से तो एककिसान के मौत की खबर सामने आई. किसानों ने लाल किले पर अपना झंडा भी फहराया. कुछइलाकों में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है.वहीं किसान नेताओं ने इस हिंसा से खुद को अलग कर लिया है. देखिए वीडियो और जानिएकि संयुक्त किसान मोर्चा, योगेंद्र यादव और राकेश टिकैत ने क्या कहा?