देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.रविवार, 19 दिसंबर को ओमिक्रॉन के कुल मामले 158 पहुंच गए, जिसमें सबसे ज्यादाचिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र (Maharashtra) की बनी हुई है. महाराष्ट्र में रविवार कोओमिक्रॉन के 6 नए केस मिलने के बाद अब कुल 54 मामले हो गए हैं. वहीं राजधानी दिल्ली(Delhi) में भी ओमिक्रॉन संक्रमण के 22 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में रविवारको कोरोना के 107 मामले सामने आए, जो बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, बीते24 घंटे में पूरे देश में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए हैं और 132 मरीजों कीमौत हुई है. देखें वीडियो.