मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के कार्यक्रम के दौरान के एक महिला की मौतहो गई. बताया जा रहा है कि महिला बीमार थी और अपनी समस्या दूर करने के मकसद से वहांगई थी. लेकिन अर्जी का नंबर आने से पहले ही उसकी मौत हो गई. आजतक से जुड़े लोकेशचौरासिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ लगाहुआ है. इस महाकुंभ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'दिव्य चमत्कारी’ दरबारलगा रखा है. यहां काफी संख्या में लोग अपनी-अपनी मन्नतों और समस्याओं की अर्जी लेकरपहुंच रहे हैं. देखिए वीडियो.