केरल के अलाप्पुझा (Alappuzha) जिले में रविवार, 19 दिसंबर को तड़के बीजेपी के एकनेता की हत्या कर दी गई. इस हत्या से कुछ घंटे पहले सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफइंडिया के एक नेता की भी उसी जिले में हत्या कर दी गई. एक के बाद एक हुई इन हत्याओंके बाद अलाप्पुझा जिले में तनाव पैदा हो गया है. यहां दो दिन 19 और 20 दिसंबर केलिए धारा 144 लागू कर दी गई है. केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी इस घटना की निंदाकी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है. देखिए वीडियो.