कल रात अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी पॉलिटिकल वेब सीरीज़ रिलीज़ की. नाम है ‘तांडव’.रात रिलीज़ हुई और आज सुबह से ट्विटर पर एक हैशटैग चलने लगा. #BoycottTandav. लोगोंने मल्टीपल चीज़ों पर शो को टारगेट किया है.शो में मोहम्मद ज़ीशान अयूब का किरदार एक छात्र नेता का है. विवेकानंद यूनिवर्सिटीयानि वीएनयू में पढ़ता है. शो के एक सीन में ज़ीशान के किरदार को एक प्ले करते हुएदिखाया गया. जहां वो शिवजी बने हैं. हाथ में त्रिशूल लिए. उनका किरदार नारद मुनिबने एक्टर से पूछता है कि आजकल हमारी पॉपुलैरिटी कम क्यूं हो रही है. देखिए वीडियो.