आज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराने का दावाकिया. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि एनकाउंटर में मारा गयाअरबाज 50 हजार रुपए का इनामी था. पुलिस के मुताबिक जब हमलावर उमेश पाल के पासपहुंचे तो गाड़ी अरबाज ही चला रहा था. अरबाज ने पहले शूटरों को उमेश पाल के कार केपहले उतारा, फिर तेजी से गाड़ी दूसरी तरफ लेकर आया. इसमें बैठकर शूटर वारदात के बादफरार हुए थे. अरबाज हमले के वक्त कार से बाहर नहीं उतरा था. पुलिस को आज धूमनगंजथाने के नेहरू पार्क में उसके छिपने की जानकारी मिली थी. पुलिस कमिश्नर के मुताबिकपुलिस वहां पहुंची तो अरबाज ने गोली चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस नेउसे मार गिराया. एनकाउंटर के दौरान धूमनगंज थाने के SHO के बांह में भी गोली लगीहै. पुलिस ने अरबाज के पास एक पिस्टल और एक बिना नंबर की गाड़ी बरामद की है.