आज दिल्ली सरकार के दो कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पदसे इस्तीफा दे दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर भी कर लियाहै. दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. सिसोदिया का नाम शराबघोटाले में आया है तो सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं. मनीषसिसोदिया को 26 फरवरी को ही CBI ने अरेस्ट किया था, जबकि सत्येंद्र जैन कई महीनोंसे तिहाड़ जेल में बंद हैं.इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि दोनों मंत्री बेकसूर हैं, दिल्ली का कामप्रभावित न हो इसलिए सीएम केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर किया है.