पहली सुर्खी सुडान से है. सूडान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. देश गृहयुद्धकी चपेट में हैं. सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हो रही हिंसाके बीच जनता पिस रही है. WHO ने बताया कि हिंसा में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकीहै. ज़मीनी आंकड़े और ज़्यादा भी हो सकते हैं. युद्धग्रस्त सूडान में एक कंसर्नभारत से भी जुड़ा हुआ है -- सुडान में फंसे चार हज़ार भारतीय नागरिक. शुक्रवार, 21मार्च की सुर्खियों में हमने आपको बताया था कि नरेंद्र मोदी ने हाई-लेवल मीटिंग कीहै. अब ख़बर आई है कि फंसे हुए सभी भारतियों को निकालने के लिए केंद्र सरकार नेऐक्शन प्लान तैयार कर लिया है. INS सुमेधा सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है..देखिएवीडियो.