पिछले 46 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन को लेकरसुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सख्त हिदायत दी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एस.ए.बोबडे ने सरकार के प्रयासों पर निराशा जताई और दोटूक कहा कि आप कृषि कानूनों पर अमलफिलहाल रोकेंगे या हम कदम उठाएं? कोर्ट ने किसी पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षतामें कमिटी बनाने की बात कही है. इसके लिए सरकार से नाम भी मांगे हैं. कमिटी कीरिपोर्ट आने तक कृषि कानून लागू करने पर जोर न देने का भी प्रस्ताव दिया है. इसकेअलावा, प्रदर्शन के दौरान शांति भंग होने की आशंका जताते हुए चीफ जस्टिस नेआंदोलनकारी किसानों से भी वापस जाने की व्यक्तिगत अपील की है. देखिए वीडियो.