सुकेश चंद्रशेखर इस समय काफी चर्चा में है, उस पर 200 करोड़ रुपए की ठगी और मनीलॉन्ड्रिंग जैसे आरोप हैं. ठगी के इस मामले में अब तक बॉलीवुड की दो पॉपुलरऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानाम सामने आ चुका है. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ED कर रही है. हालही में ED ने इस मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल की है. इंडिया टुडे के मुताबिकइसमें नोरा फतेही को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इंडिया टुडे के मुताबिक सुकेश नेदिल्ली का एक बड़ा बिजनेसमैन बनकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया है, जिनमें सेएक नोरा फतेही भी थीं. देखें वीडियो.