“सोनू ने सोनू की सुन ली भाई” यहां पहला सोनू एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) हैं औरदूसरा सोनू बिहार (Bihar) में नालंदा जिले के नीमा कौल गांव का रहने वाला सोनू(Sonu) है. वही सोनू जिसने 14 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथजोड़कर अपनी पढ़ाई का बंदोबस्त कराने की अपील की थी. वही सोनू जिसने आरजेडी नेता औरहसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल पर बताया था कि वो आईएएस बननाचाहता है, लेकिन उनके (तेज प्रताप) या किसी के अंडर में काम नहीं करेगा. जी हां,बेबाकी से अपनी बात रखने वाले उसी सोनू की सोनू सूद ने सुन ली है.