सोशल लिस्ट में आज बात एक ऐसी पेटिंग की जो “वायरल” तो नहीं है मगर इसके बारे मेंलगभग हर भारतीय जानता होगा. बात उस पेटिंग की जिसमें सूरज, नदी, पहाड़, घर, सब कुछहोता है. एक रेडिट यूजर ने इस पेंटिंग की तस्वीर अपलोड की और लिखा कि ये पेटिंगभारतीय बच्चों की ‘राष्ट्रीय पेंटिंग’ है. लोग इसपर घर ना बने होने की वजह सेनाराज दिखे. साथ ही बात ऐसे अजीब वाकये की जो कैमरे में कैद हो गया. राजस्थान केचौमूं के एक अस्पताल के अंदर घुस आया तेंदुआ और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.इसके साथ ही बात करेंगे नारियल छीलने के अमीर तरीके. एक रील में दिखा कि बड़ी मशीनसे एक इंसान नारियल का छिलका उतार रहा है. साथ ही आज के ‘पिक ऑफ डा डे’ में बातकरेंगे एक प्यारी बच्ची की जो अलमारी को ‘अरमाली’ कह रही है. आप भी सीखिए अलमारी कोठीक से कहने का तरीका.