देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक स्टार हेल्थ का IPO जिसजोश-ओ-ख़रोश के साथ आया, वह तीसरे दिन IPO की बोली बंद होने तक कायम न रह सका. बीतेतीन साल में यह पहली कंपनी है, जिसका IPO सौ फीसदी भी सब्सक्राइब नहीं हुआ.निवेशकों ने कुल 4.49 करोड़ इक्विटी शेयरों में से सिर्फ 3.56 करोड़ के लिए ही बोलीलगाई. इस तरह आखिरी दिन इसे महज 79 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन से संतोष करना पड़ा, जोथोड़ा और नीचे (75% से कम) रहता तो IPO कैंसल करने की नौबत आ जाती. देखें वीडियो.