सिंघु बॉर्डर पर जहां किसानों का प्रदर्शन चल रहा है, वहां शुक्रवार, 15 अक्टूबर कोएक शव मिला. 35 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. किसानों के विरोधप्रदर्शन के मुख्य मंच के पास युवक का शव बैरिकेड्स से लटका मिला. उसके हाथ कटे थे.संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे निहंग सिख हैं. इस घटनाका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ निहंग खड़े हैं. उनमें से एक कहता है किपिछले दिनों आनंदपुर साहब में एक बंदा गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बे’अदबी करके भागगया था. वैसे ही, ये बंदा भी आया था, सिखों के भेष में था, कछेहरा पहना हुआ था.इसने गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बे’अदबी करने की कोशिश की, लेकिन निहंगों ने इसकोमौक़े पर ही पकड़ लिया और सज़ा दे दी. देखिए वीडियो.